भ्रमण के दौरान छात्राओं ने प्राप्त कीं पर्यावरण से जुड़ी जानकारियां

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 21 Dec 2025 6:03 PM

विज्ञापन

मिल्लिया एजुकेशनल ट्रस्ट

विज्ञापन

पूर्णिया. मिल्लिया एजुकेशनल ट्रस्ट के निदेशक डॉ. असद इमाम ने हरी झंडी दिखाकर शैक्षणिक भ्रमण को रवाना किया.महिला महाविद्यालय की प्रशिक्षुओं, शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारियों ने डॉ. कंचन गुप्ता के नेतृत्व में सिलीगुड़ी स्थित बंगाल सफारी, टी-गार्डन एवम कनकी धाम मंदिर का सामूहिक भ्रमण अध्ययन किया. इस भ्रमण का उद्देश्य एक सुव्यवस्थित स्वस्थ वातावरण में संरक्षण विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र के बारे में सीखने के साथ-साथ रोमांचकारी वन्यजीव संरक्षण और प्रकृति के बारे में जानने का अवसर प्रदान करना है. यह अध्ययन भ्रमण छात्राओं में मनोरंजन के साथ साथ चाय बागान की देख रेख, पर्यावरण संरक्षण की शिक्षा के साथ बंगाल राज्य की संस्कृति, वनजीवन का रहन-सहन व सामुदायिक विकास सीखने का अवसर प्रदान किया गया. यह शैक्षणिक भ्रमण सुबह 8:30 बजे महाविद्यालय परिसर से बंगाल सफारी के लिए प्रस्थान किया जिसे मिल्लिया एजुकेशनल ट्रस्ट के निदेशक डॉ. असद इमाम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर पूर्णिया हाई स्कूल के प्राचार्य विनय कुमार, एमआइटी के रजिस्ट्रार अरविंद आनंद सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण उपस्थित थे. भ्रमण के दौरान छात्राओं ने पर्यावरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता हासिल की. साथ ही उन्होंने प्राकृतिक हरियाली का भरपूर आनंद लिया. इस शैक्षणिक भ्रमण में कुल 120 प्रशिक्षु एवं प्राध्यापक उपस्थित रहे. भ्रमण की निर्देशिका डॉ. कंचन गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में यह शैक्षणिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई, अध्यन भ्रमण के सफल आयोजन में सहायक प्राध्यापक डॉ. राकेश कुमार, भोला प्र. महतो, डॉ. अक्षय शर्मा, गौतम समानता, अंगद कुमार, प्रमोद कुमार, अन्नपूरणा, केशव आनंद, अनमोल कुमार, नीलम कुमारी व सभी शिक्षकगणों के साथ सत्र 2024-26, 2025-27 की छात्राओं की अहम भागीदारी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन