24 घंटे के अंदर चोरी की बाइक बरामद, युवक गिरफ्तार

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 01 Jul 2025 7:00 PM

विज्ञापन

युवक गिरफ्तार

विज्ञापन

पूर्णिया.सदर थाना की पुलिस ने चोरी हुई एक बाइक को घटना के 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया.पुलिस ने बाइक चोर को भी मौके पर दबोच लिया.कटिहार जिले के कोढा थाना अंतर्गत मूसापुर के रहनेवाले वादी आदिल अहमद द्वारा बीते 30 जून को सदर थाना में बाइक चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. सदर थाना के द्वारा 24 घंटे के अंदर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की गई बाइक के साथ एक व्यक्ति को सीटी कालीबाड़ी रेलवे क्रॉसिंग के निकट से पकड़ लिया गया.पकड़ाये व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम मो गुलजार, साकिन पारसमनी, वार्ड 07, थाना सरसी बताया.बाइक के वैध कागजात की मांग करने पर मो गुलजार के द्वारा कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. पूछताछ करने पर उसके द्वारा बाइक चोरी की होने की बात बताई गई. चोरी के बाइक को जप्त करते हुए मो गुलजार को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.इस संपूर्ण कार्रवाई में सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों की भूमिका प्रशंसनीय एवं सराहनीय रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन