मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का विशेष पूजा-अर्चना
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 11 Jun 2026 5:44 PM
विज्ञापन
पूर्णिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा विशेष पूजा-अर्चना, आरती एवं सामूहिक प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और देश के विकास की कामना की गई. वक्ताओं ने पिछले 12 वर्षों में विकास, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल क्रांति और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को रेखांकित किया. कार्यक्रम का समापन भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ हुआ.
विज्ञापन
पूर्णिया से रिपोर्ट :
पूर्णिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी, पूर्णिया द्वारा विशेष पूजा-अर्चना, आरती एवं सामूहिक प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी बबलू सहाय के संयोजन तथा भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया.योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में लाया बदलाव
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा देश के निरंतर विकास और कल्याण के लिए पूजा-अर्चना एवं सामूहिक प्रार्थना की गई. ‘12 साल बेमिसाल’ अभियान की जिला संयोजक मीनाक्षी सिन्हा की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु शामिल हुए.वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल क्रांति और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन, राष्ट्र की उन्नति और विकसित भारत के निर्माण की कामना करते हुए सामूहिक प्रार्थना की. कार्यक्रम का समापन आरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ हुआ.कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद :
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा, निवर्तमान जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,जिला उपाध्यक्ष राजेश रंजन, रामनारायण मेहता, जिला महामंत्री अरुण राय पुलक,मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिन्हा, वार्ड पार्षद अर्जुन सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित सिंह एवं पदाधिकारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता वर्मन एवं पदाधिकारी, डॉ संजीव, राजीव राय, गुप्तेश कुमार, राजेश गोश्वामी, संजय मोहन, काली शंकर,प्रमोद जायसवाल, अजित सिन्हा, प्रशांत झा, शुभम झा, अमन भारती इत्यादि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










