28 से 30 जनवरी तक शीशाबाड़ी मैदान में होगा सोहराय महोत्सव, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 24 Jan 2026 5:47 PM
एसडीओ ने की समीक्षा बैठक
धमदाहा. आदिवासी समाज के प्रमुख और राजकीय दर्जा प्राप्त सोहराय महोत्सव की तैयारियां तेज हो गयी हैं. 28 से 30 जनवरी तक बरदेला पंचायत के शीशाबाड़ी मैदान में होगा. सोहराय महोत्सव आदिवासी संस्कृति, परंपरा और लोकजीवन का प्रतीक है. राजकीय दर्जा मिलने के बाद इसकी जिम्मेदारी और भी बढ गईं है. प्रशासन का प्रयास है कि यह महोत्सव शातिपर्ण, सुव्यवस्थित और भव्य रूप में आयोजित हो ताकि क्षेत्र की सांस्कतिक पहचान को नई ऊंचाइयां मिल सकें. शुक्रवार को धमदाहा अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम कुमार, भूमि उपसमाहर्ता मोहित आनंद, निर्वाची पदाधिकारी आशु कुमार मिश्रा व सीओ कुमार रविन्द्र नाथ ठाकुर ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया .समीक्षा बैठक के दौरान एसडीओ अनुपम कुमार ने कहा कि तीन दिवसीय इस आयोजन में भारी भीड़ की संभावना है. इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा एवं अग्निशमन व्यवस्था को दुरुस्त रखना बहुत जरूरी है. इस दौरान जिला सहायक आपृति पदाधिकारी रविद्र राय, अंचलाधिकारी कुमार रविंद्रनाथ ,थानाध्यक्ष रविशंकर कमार आदि उपस्थित थे. निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक के दौरान डीसीएलआर धमदाहा मोहित आनंद अवर निर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष कुमार मिश्रा सहित इस आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










