भाजपा प्रदेश संगठन में पूर्णिया को मिला महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 01 Jun 2026 6:21 PM

विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश संगठन में पूर्णिया के वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर जिले के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है.

विज्ञापन

पूर्णिया. भाजपा के प्रदेश संगठन में पूर्णिया के वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर जिले के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है. पार्टी नेतृत्व द्वारा लिए गए इस निर्णय का स्वागत करते हुए भाजपा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने इसे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने वाला कदम बताया. उन्होंने कहा कि राकेश कुमार ने पूर्णिया भाजपा में महामंत्री व जिला अध्यक्ष के रूप में सफल नेतृत्व प्रदान किया है. इसके साथ ही वे प्रदेश संगठन में भी महामंत्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं. पार्टी के प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व ने उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता व समर्पण को देखते हुए उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है. यह न केवल उनके लिए बल्कि पूरे सीमांचल और पूर्णिया जिले के लिए गौरव का विषय है. वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल ठाकुर, जो पूर्व में प्रदेश मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं, उन्हें वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है. उनके अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण से पार्टी को निश्चित रूप से नई ऊर्जा मिलेगी. कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा लिए गए ये निर्णय संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान और भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन