केनगर प्रखंड कार्यालय में 10 हजार रुपये घूस लेते हल्का कर्मचारी गिरफ्तार

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 01 Jun 2026 6:05 PM

विज्ञापन

केनगर प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए हल्का कर्मचारी रूपक कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

केनगर (पूर्णिया). केनगर प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए हल्का कर्मचारी रूपक कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद प्रखंड कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार, श्रीनगर निवासी उमेश कुमार महतो ने अपनी पत्नी पुष्पा देवी के नाम पर बाघमारा मौजा में चार डिसमिल जमीन खरीदी थी. जमीन के दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी करने के लिए हल्का कर्मचारी रूपक कुमार द्वारा कथित रूप से रिश्वत की मांग की जा रही थी. शिकायतकर्ता के अनुसार, शुरुआत में 25 हजार रुपये की मांग की गयी थी, जिसे बाद में 15 हजार रुपये पर तय किया गया. पीड़ित ने मामले की शिकायत निगरानी विभाग, पटना से की थी. शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी विभाग की टीम ने सोमवार को केनगर प्रखंड कार्यालय परिसर में जाल बिछाया. दोपहर करीब दो बजे जैसे ही शिकायतकर्ता ने कर्मचारी को 10 हजार रुपये सौंपे, टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया. निगरानी विभाग के सीनियर डीएसपी राजेंद्र कुमार ने बताया कि करीब 15 दिन पूर्व प्राप्त शिकायत की जांच में आरोप सही पाया गया था. इसके बाद विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गयी. गिरफ्तार कर्मचारी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए पटना ले जाया गया है. उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी केनगर प्रखंड में रिश्वतखोरी के मामलों में कार्रवाई हो चुकी है. ठीक तीन साल पहले भी केनगर के परोरा से तत्कालीन कर्मचारी अवधेश कुमार गुप्ता को निगरानी विभाग ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था. निगरानी विभाग के सीनियर डीएसपी राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में छापेमारी करने पहुंची टीम में मुख्य रूप से इंस्पेक्टर आदित्य अंशुल, एएसआइ अखिलेश कुमार सिंह, एएसआइ अरुणेश कुमार सिंह व डाटा ऑपरेटर उमेश कुमार व अन्य कर्मी शामिल थे.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन