देर रात तक पुलिस ने की होटल-लॉज की जांच पड़ताल
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 17 Jul 2025 7:02 PM
सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर अलर्ट
पूर्णिया. सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त रखने के लिए पुलिस भी अलर्ट मोड में है. पिछले तीन दिनों से देर रात पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न होटलों और रेस्टोरेंटों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने बताया कि पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा और क्राइम कंट्रोल के मद्देनजर शहर के विभिन्न होटलों व रेस्टुरेंटों में ठहरने वाले लोगों के पंजी की जांच की जा रही है. इसके लिए स्पेशल टीम गठित की गयी है. इस टीम में इंस्पेक्टर और सबंधित थाने की पुलिस शामिल है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह जांच अगस्त तक चलेगा. इधर, एसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस की टीम होटलों-लॉजों में ठहरने वाले लोगों के बारे में जानकारी ली और उनके पहचान पत्र की जांच की. पुलिस ने पंजी में दर्ज आगत लोगों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की. इसमें सभी रहने वालों की आइकार्ड की भी जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










