धमदाहा में 16 जून को जन सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना तेज

Updated:
विज्ञापन
धमदाहा में 16 जून को जन सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना तेज

धमदाहा प्रखंड के रंगपुरा दक्षिण पंचायत सरकार भवन में 16 जून को आयोजित होने वाले जन सहयोग शिविर की तैयारियां तेज हो गई हैं. मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है. बुधवार को उप विकास आयुक्त अंजनी कुमार ने स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

पूर्णिया के धमदाहा से रिपोर्ट :

धमदाहा. धमदाहा प्रखंड क्षेत्र के रंगपुरा दक्षिण पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में आगामी 16 जून को आयोजित होने वाली जन सहयोग शिविर में मुख्यमंत्री के आगमन की भी संभावना जतायी जा रही है. शिविर की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को उप विकास आयुक्त डीडीसी अंजनी कुमार पहुंचे.

डीडीसी ने लिया तैयारियों का जायजा

डीडीसी अंजनी कुमार ने रंगपुरा दक्षिण पंचायत सरकार भवन में स्थल निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. इस मौके पर धमदाहा अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम कुमार, धमदाहा निर्वाची पदाधिकारी आशुतोष कुमार मिश्रा, अनुमंडल आपूर्ति पदाधिकारी रविन्द्रनाथ, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी प्रकाश कुमार, धमदाहा अंचलाधिकारी कुमार रविन्द्रनाथ ठाकुर सहित सभी विभाग के कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
अभिषेक भास्कर

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन