जंजीर से गला घोंटकर दामाद की हत्या, शव बोरे में भर नदी में फेंका; पत्नी समेत पांच हिरासत में

Updated:
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो और पोस्टमार्टम कराने पुलिस के साथ पहुंचे परिजन | Prabhat Khabar Network

मृतक का फाइल फोटो

पूर्णिया में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां युवक की कथित तौर पर ससुराल पक्ष ने गला घोंटकर हत्या कर दी. मासूम बेटे की गवाही से इस वारदात का खुलासा हुआ और पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है.

विज्ञापन

Murder Case: पूर्णिया जिले के सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकनी डुमरिया नर्सरी टोला में एक युवक की कथित रूप से ससुराल पक्ष द्वारा हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान केनगर थाना क्षेत्र के काझा बनियापट्टी निवासी राजेन्द्र यादव के रूप में हुई है. घटना गुरुवार की बतायी जा रही है, जबकि शनिवार देर रात पुलिस ने शव बरामद किया.

जंजीर से गला घोंटने का आरोप

मृतक के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर लोहे की जंजीर से राजेन्द्र यादव की गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को एक बोरे में रखा गया और दूसरे बोरे में मिट्टी भरकर दोनों को नदी में फेंक दिया गया, ताकि शव बह जाए और साक्ष्य नष्ट हो सकें.

मासूम बेटे की गवाही से खुला मामला

परिजनों के अनुसार, इस पूरे मामले का खुलासा मृतक के मासूम बेटे की जानकारी के बाद हुआ. बच्चे द्वारा बताई गई बातों के आधार पर पुलिस ने जांच तेज की और मामले की कड़ियां जोड़ते हुए कार्रवाई शुरू की.

अवैध संबंध के आरोप को बताया हत्या की वजह

मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि राजेन्द्र यादव की पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से कथित अवैध संबंध था. इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. परिजनों का आरोप है कि इसी कारण पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची.

मोबाइल ट्रेन में फेंकने का भी आरोप

परिजनों ने आरोप लगाया कि हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक का मोबाइल फोन कोसी एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे में फेंक दिया गया, ताकि ऐसा प्रतीत हो कि वह कहीं बाहर चला गया है.

पांच लोग हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

Murder Case: घटना की सूचना मिलते ही सरसी थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी, सास, ससुर, साला और साढ़ू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. मृतक के परिजनों ने एक जिला परिषद सदस्य पर भी हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है.सरसी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी. .


विज्ञापन
विकास वर्मा

लेखक के बारे में

By विकास वर्मा

विकास वर्मा प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन