जलजमाव से हरिया जानेवाली सड़क पर आवामन प्रभावित

बैसा प्रखंड अंतर्गत स्टेट हाईवे 99 से हरिया गांव जाने वाली मुख्य सड़क पर जलजमाव की समस्या से आम लोगों का आवागमन बाधित हो गया है. हल्की बारिश में पानी जमा होने से राहगीरों, स्कूली बच्चों, मरीजों और वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने अधिकारियों को अवगत कराते हुए स्थायी समाधान की मांग की है.
पूर्णिया के बैसा से रिपोर्ट :
बैसा. बैसा प्रखंड अंतर्गत बैसा गांव के समीप स्टेट हाईवे 99 से हरिया गांव जानेवाली मुख्य सड़क पर जलजमाव की समस्या से आम लोगों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. सड़क पर जमा गंदे पानी के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों, मरीजों तथा दोपहिया वाहन चालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. कई स्थानों पर सड़क जलमग्न रहने से लोगों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है.हल्की बारिश होते ही सड़क पर पानी जमा
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हल्की बारिश होते ही सड़क पर पानी जमा हो जाता है और कई दिनों तक निकासी नहीं होने के कारण स्थिति और गंभीर हो जाती है. जानकारी देते हुए मुखिया प्रतिनिधि सद्दाम हुसैन ने बताया कि हरिया गांव सहित आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए यह सड़क जीवनरेखा के समान है, लेकिन जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लंबे समय से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. उन्होंने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विद्यालय जाते हैं, वहीं किसान अपने कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने के लिए इसी सड़क का उपयोग करते हैं.
विभाग के अधिकारियों को कराया गया है अवगत
जलजमाव के कारण लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे समय और आर्थिक नुकसान दोनों हो रहा है. उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया है तथा शीघ्र स्थायी समाधान की मांग की गई है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो आगामी बारिश के दिनों में स्थिति और विकट हो सकती है. लोगों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने, नाले का निर्माण कराने तथा स्थायी जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है,प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अभिषेक भास्कर
अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










