गोपालगंज में जदयू का बूथ से पंचायत स्तर तक संगठन मजबूत करने पर फोकस, समीक्षा बैठक में सौंपे गए नवगठित समितियों के नाम

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News

जदयू जिलाध्यक्ष को सूची सौंपते प्रखंड अध्यक्ष

Gopalganj News : गोपालगंज में जदयू का संगठनात्मक ढांचा हुआ मजबूत, चयन प्रक्रिया पूरी, संगठन विस्तार अभियान पर मंथन, कई प्रखंडों में गठन कार्य पूरा.

विज्ञापन

गोपालगंज से विकास दुबे की रिपोर्ट
Gopalganj News : जनता दल (यू) के जिला कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने संगठन विस्तार अभियान की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने जिले के सभी प्रखंडों, नगर निकायों एवं नगर पंचायतों में पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने के लिए समर्पित एवं अनुशासित कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने का निर्देश दिया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रखंड समिति, नगर समिति एवं नगर पंचायत समिति में ऐसे कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाए, जो पार्टी के संविधान तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आस्था और विश्वास रखते हों. उन्होंने पंचायत अध्यक्षों एवं वार्ड अध्यक्षों के चयन में सामाजिक एवं जातीय संतुलन बनाए रखने तथा सक्रिय एवं संघर्षशील कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया.

उमेश सिंह कुशवाहा के निर्देश पर संगठन विस्तार अभियान में तेजी

पटेल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक उमेश सिंह कुशवाहा के निर्देशानुसार विजयीपुर, कटेया, भोरे, कुचायकोट, पंचदेवरी, थावे, गोपालगंज सदर, मांझा, बरौली, सिधवलिया, उचकागांव, बैकुंठपुर तथा बरौली नगर में प्रखंड एवं नगर समितियों के साथ-साथ पंचायत एवं वार्ड अध्यक्षों का चयन कर लिया गया है. बैठक के दौरान विभिन्न प्रखंड एवं नगर अध्यक्षों ने नवगठित प्रखंड समितियों, नगर समितियों तथा पंचायत अध्यक्षों की सूची जिला अध्यक्ष को सौंपी. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि राम आशीष सिंह, प्रखंड अध्यक्ष अशोक प्रसाद गुप्ता, मो. तौहीद, धर्मराज प्रसाद सिंह, लालबाबू राम, एजाज आलम सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे.

Also Read : इनामी बदमाश ने दी डॉक्टर को जान से मारने की धमकी, मंत्री का सख्त संदेश-‘कानून से ऊपर कोई नहीं’

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन