दो बाइक की टक्कर में पार्ट थ्री परीक्षा देकर लौट रही छात्रा की मौत
Published by : SANJIT SHUKLA Updated At : 10 Jun 2026 5:54 PM
विज्ञापन
पूर्णिया के जलालगढ़ थाना क्षेत्र में परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा मेहीराना कोशर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनके वाहन को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुईं और अस्पताल में मृत घोषित हुईं. परिवार में मातमी सन्नाटा फैल गया है और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
विज्ञापन
पूर्णिया से रिपोर्ट :
पूर्णिया. पूर्णिया के जलालगढ़ पेट्रोल पंप के नजदीक परीक्षा देकर अपने भाई के साथ बाइक से घर लौट रही एक छात्रा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. घटना के बाद से मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतका की पहचान जलालगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुआ के निवासी मो. जाहिर की बेटी मेहीराना कोशर रूप में हुई है.अपने भाई के साथ बाइक से लौट रही थी मेहीराना कोशर
बुधवार को कसबा स्थित एमएल आर्या कॉलेज से बीए पार्ट थ्री की परीक्षा देकर छात्रा मेहीराना कोशर अपने भाई मो. आदिल हुसैन के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर वापस लौट रही थी. इसी दौरान जलालगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोल पंप के नजदीक पीछे से आ रही एक अन्य तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्रा सड़क पर दूर जा गिरी और गंभीर रूप से जख्मी हो गई. स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से आनन-फानन में लहूलुहान स्थिति में छात्रा को राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पूर्णिया लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.चार भाई व दो बहन में सबसे बड़ी थी मेहीराना
वहीं इस हादसे में बाइक चला रहे भाई को मामूली चोट लगी है. मृतका चार भाई व दो बहन में सबसे बड़ी थी. छात्रा की मौत की खबर मिलते ही जीएमसीएच अस्पताल परिसर और मृतका के गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. होनहार बेटी की अचानक मौत से माता-पिता सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










