वार्ड पार्षद के पुत्र पर जानलेवा हमले में एक दर्जन नामजद, स्मैक माफिया पर साजिश का आरोप

Updated:
विज्ञापन
फोटो- घायल शुभम कुशवाहा का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

घायल शुभम कुशवाहा का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

पूर्णिया के नेवालाल चौक पर पार्षद के बेटे और भाई पर हुए जानलेवा हमले के मामले में 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस आरोपियों की तलाश में है.

विज्ञापन

Firing Case: पूर्णिया. नेवालाल चौक के समीप गुरुवार की देर शाम वार्ड पार्षद राखी कुशवाहा के पुत्र शुभम कुशवाहा और उनके भाई सागर कुशवाहा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में नया खुलासा हुआ है. घायल शुभम के पिता अमरेंद्र कुशवाहा के आवेदन पर मरंगा थाना में एक दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

चाय दुकान पर बुलाकर किया गया हमला

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 23 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे शुभम कुशवाहा को किसी व्यक्ति ने नेवालाल चौक स्थित एक चाय दुकान पर बुलाया था. इसके बाद शुभम अपने मामा सागर कुशवाहा के साथ रात करीब 8:40 बजे कांटी फैक्ट्री के समीप पहुंचे. आरोप है कि वहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने दोनों पर गोली चला दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

स्मैक कारोबार के विरोध को बताया वजह

आवेदन में अमरेंद्र कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी और वार्ड पार्षद राखी कुशवाहा लंबे समय से क्षेत्र में स्मैक के अवैध कारोबार के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं. इसी कारण स्मैक कारोबार से जुड़े गिरोह की ओर से पूरे परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं. उनका दावा है कि इन्हीं धमकियों के बाद सुनियोजित तरीके से हमले की साजिश रची गई.

बाहर से शूटर बुलाने का आरोप

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि पूरे घटनाक्रम को अंजाम देने के लिए गिरोह ने बाहर से अज्ञात शूटर बुलाए थे. आवेदन में कहा गया है कि उद्देश्य शुभम कुशवाहा और सागर कुशवाहा की हत्या करना था. पुलिस इस आरोप की भी जांच कर रही है.

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

Firing Case: मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि घायल पक्ष के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले में नामजद सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.


विज्ञापन
विकास वर्मा

लेखक के बारे में

By विकास वर्मा

विकास वर्मा प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन