समाजसेवी के निधन पर लोगों ने जताया शोक

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 12 Apr 2026 5:47 PM

विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. प्रसिद्ध व्यवसायी व समाजसेवी शिवनाथ साह की पत्नी हीरा देवी की 75 वर्ष की उम्र में रविवार की सुबह निधन हो गया.निधन की सूचना मिलते ही उनके मधुबनी बाजार स्थित निवास पर लोगों की भीड़ लग गई. हीरा देवी नगर निगम की डिप्टी मेयर पल्लवी गुप्ता की छोटी सास थीं. डिप्टी मेयर ने छोटी सास की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है. वह पिछले एक महीने से बीमार चल रही थी.वह एक अच्छी गृहिणी होने के अलावा धार्मिक प्रवृति की महिला थी.वे अपने पीछे पति शिवनाथ साह के अलावा तीन पुत्र एवं दो पुत्री से भरा पूरा परिवार छोड़ गई. शोक प्रकट करने वालों में मृतका के सगे भतीजा सह भाजपा नेता अरविंद कुमार उर्फ भोला साह,प्रहलाद कुमार उर्फ मुन्ना,विनय साह,सांसद प्रवक्ता राजेश यादव,दिनकर चौरसिया,राजेश मंडल,अधिवक्ता संतोष सिंह,वार्ड परिषद अमित कुमार सोनी,रहीम अंसारी,रंजीत चौधरी,आशुतोष कुमार,रौशन कुमार,बंटी कुमार,त्रिपुरारी शर्मा आदि शामिल हैं.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन