PURNIA : पूर्णिया में तीन दिनों से लापता युवक की हत्या

Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :07 May 2026 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
PURNIA : पूर्णिया में तीन दिनों से लापता युवक की हत्या

पिछले तीन दिनों से लापता युवक की हत्या कर दी गई है. मृतक गजेन्द्र मंडल 40 वर्ष पूर्णिया के जानकीनगर थानाक्षेत्र के रूपौली दक्षिण पंचायत के रमजानी मंडल टोला निवासी था .

विज्ञापन

पूर्णिया के जानकीनगर से नितेश राय की रिपोर्ट :

पिछले तीन दिनों से लापता युवक की हत्या कर दी गई है. मृतक गजेन्द्र मंडल 40 वर्ष पूर्णिया के जानकीनगर थानाक्षेत्र के रूपौली दक्षिण पंचायत के रमजानी मंडल टोला निवासी था . गुरुवार की दोपहर बाद पूर्णिया के बीकोठी दिबरा बाजार के समीप वरूणेश्वर वितरणी नहर किनारे लाश मिली. बनमनखी एसडीपीओ शैलेश प्रीतम व जानकीनगर थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान घटनास्थल पहुंच जांच कर रहे हैं . एसडीपीओ ने बताया कि यह हत्या का मामला है. जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी गणिता देवी ने मृतक के गायब होने के बाद पुलिस को सूचना दी थी.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन