शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या, पानीहाटी में बमबाजी

Updated:
विज्ञापन

शुभेंदु अधिकारी के दिवंगत पीए चंद्रनाथ.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Suvendu Adhikari PA Shot Dead: बंगाल के दिग्गज भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. हमलावरों ने गाड़ी रोककर उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसायीं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Suvendu Adhikari PA Shot Dead: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की बुधवार देर रात करीब 11:15 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इसके बाद देर रात पानीहाटी में बमबाजी भी हुई. दोनों घटनाएं उत्तर 24 परगना जिले में हुईं. जिले के मध्यमग्राम इलाके में चंद्रनाथ रथ की हत्या से प्रशासन में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन
मध्यमग्राम पहुंचे शुभेंदु अधिकारी.

रात के सवा 11 बजे मध्यमग्राम में मौत का तांडव

घटना की सूचना मिलते ही शुभेंदु अधिकारी, सुकांत मजूमदार, अर्जुन सिंह समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता मध्यमग्राम के VIVA City Hospital पहुंचे. पुलिस महानिदेशक सिद्धनाथ गुप्ता ने घटनास्थल का दौरा किया. चश्मदीदों और पुलिस ने बताया कि यह घटना किसी फिल्मी साजिश जैसी थी. चंद्रनाथ रथ अपनी गाड़ी से जा रहे थे. मध्यमग्राम के पास अज्ञात बाईक सवार लोगों ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया. जैसे ही कार रुकी, हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. बेहद करीब से चंद्रनाथ पर गोलियां बरसायीं. चंद्रनाथ के सीने में 3 गोलियां लगीं.

अस्पताल पहुंचने से पहले ही चंद्रनाथ की मौत, ड्राइवर गंभीर

चंद्रनाथ को खून से लथपथ हालत में तुरंत पास के VIVA City अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने कहा कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही वे दम तोड़ चुके थे. इस हमले में गाड़ी का ड्राइवर बुद्धदेव बेड़ा भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है. अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. उसे कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसे अपोलो में भर्ती कराया गया है या एसएसकेएम हॉस्पिटल में इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पायी है.

इसे भी पढ़ें : संदेशखाली में खूनी खेल, पुलिस और जवानों पर फायरिंग, थाना प्रभारी समेत 5 जख्मी, भारी मात्रा में बम-बारूद बरामद

शुभेंदु अधिकारी के बेहद खास थे चंद्रनाथ

चंद्रनाथ रथ केवल एक सहायक नहीं, बल्कि शुभेंदु अधिकारी के राजनीतिक कामकाज और रणनीतियों के महत्वपूर्ण स्तंभ माने जाते थे. शुभेंदु के साथ साये की तरह रहने वाले चंद्रनाथ की हत्या को भाजपा नेतृत्व ने एक ‘सुनियोजित राजनीतिक कत्ल’ करार दिया है. पार्टी का आरोप है कि चुनाव में मिली हार से बौखलाये टीएमसी के गुंडों ने शुभेंदु अधिकारी को कमजोर करने के लिए उनके सबसे भरोसेमंद साथी को निशाना बनाया है. चंद्रनाथ मूल रूप से पूर्व मेदिनीपुर के चंडीतला के रहने वाले थे और फिलहाल मध्यमग्राम में रह रहे थे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Suvendu Adhikari PA Shot Dead: इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

घटना के तुरंत बाद मध्यमग्राम और आसपास के इलाकों में भारी तनाव फैल गया. सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी. हमलावरों की तलाश में जगह-जगह नाकेबंदी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : इस्तीफा नहीं दूंगी, चाहे राष्ट्रपति शासन लगा दो, हार के बाद ममता बनर्जी का रौद्र रूप, कहा- सुप्रीम कोर्ट से इंटरनेशनल कोर्ट तक जायेगी TMC

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस हत्या के विरोध में घटनास्थल पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. जय श्रीराम के नारे लगाये और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की. पार्टी ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस जांच कर रही है कि हमलावर पेशेवर शूटर थे या किसी राजनीतिक गुट के सदस्य. फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

बड़े भाजपा नेता और डीजीपी घटनास्थल पर पहुंचे

सुकांत मजूमदार, अर्जुन सिंह, कौस्तव बागची समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता भी वीवी सिटी हॉस्पिटल पहुंचे. राज्य के पुलिस महानिदेशक सिद्धनाथ गुप्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे. डीजीपी ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस बाइक से हमलावर आये थे, उस पर सिलीगुड़ी का नंबर प्लेट लगा था. हालांकि नंबर प्लेट से छेड़छाड़ की गयी है. पुलिस को गुमराह करने के लिए ऐसा किया गया है.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने घटना की निंदा की

देर रात प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने शुभेंदु अधिकारी के आप्त सचिव की गोली मारकर हत्या किये जाने की घटना की निंदा की. उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और उन्हें कठोरतम सजा दिये जाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले एसआईआर के दौरान और चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद हिंसा का जो तांडव बंगाल में चल रहा है, उसे रोकने के लिए प्रशासन उचित कदम उठाये.

इसे भी पढ़ें

कोलकाता एयरपोर्ट से टीएमसी पार्षद गिरफ्तार, 7 महीने पहले बैग में मिली थी मैगजीन

कोलकाता में हिंसा पर पुलिस सख्त, अब तक 80 गिरफ्तार, पुलिस कमिश्नर बोले- विजय जुलूस में बुलडोजर लाये तो खैर नहीं

ममता बनर्जी की जिद पर भड़के जेठमलानी, कहा- इस्तीफा न दें, तो धक्के मारकर निकालें, वह अब ऑफिस में घुसपैठिया

पालटेचे एई बार, एलो बीजेपी सरकार…, बंगाल में भाजपा के विजय गान वीडियो में दिखा मोदी का जादू और जीत का जोश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola