पालटेचे एई बार, एलो बीजेपी सरकार…, बंगाल में भाजपा के विजय गान वीडियो में दिखा मोदी का जादू और जीत का जोश
Bjp Victory Video West Bengal 2026 West Bengal Election Results 2026 Bjp Victory
BJP Victory Video West Bengal 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में 207 सीटें जीतने के बाद बीजेपी ने एक भव्य वीडियो ‘पालटेचे एई बार, एलो बीजेपी सरकार’ जारी किया है. इसमें पीएम मोदी का जादू और बंगाल की जनता का उत्साह दिख रहा है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
BJP Victory Video West Bengal 2026: पश्चिम बंगाल की राजनीति में 15 साल बाद हुए सत्ता परिवर्तन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक जोश से भरे वीडियो के साथ सेलिब्रेट किया है. वीडियो का टैगलाइन है- पालटेचे एई बार, एलो बीजेपी सरकार. अर्थात इस बार बदल गया है, बीजेपी की सरकार आ गयी है. 2 मिनट के इस वीडियो में बंगाल के कोने-कोने में खिले ‘कमल’ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों में उमड़े जनसैलाब को दिखाकर यह संदेश देने की कोशिश की गयी है कि अब बंगाल में ‘सोनार बांग्ला’ का सपना सच होने वाला है.

वीडियो में क्या है खास? मां काली और जय श्रीराम से गूंजा बंगाल
बीजेपी द्वारा जारी इस वीडियो में कई भावनात्मक और राजनीतिक पहलुओं को छुआ गया है.
- संस्कृति और आस्था : वीडियो की शुरुआत मां काली के जयकारों और बंगाल की पारंपरिक धुन के साथ होती है. इसमें पीएम मोदी को दक्षिणेश्वर और अन्य मंदिरों में पूजा करते हुए दिखाया गया है.
- बदलाव की लहर : वीडियो में युवाओं, महिलाओं और किसानों के चेहरों पर जीत की खुशी को प्रमुखता से दिखाया गया है. गाना बजता है- पालटेचे एई बार, जो सीधे तौर पर सत्ता परिवर्तन की ओर इशारा करता है.
- मोदी मैजिक : वीडियो के बड़े हिस्से में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो और सभाओं को दिखाया गया है, जहां जय श्रीराम के नारों के साथ लोग उनका स्वागत कर रहे हैं.
- कार्यकर्ताओं का जश्न : चुनाव के नतीजे आने के बाद गुलाल उड़ाते और नाचते-गाते बीजेपी कार्यकर्ताओं के दृश्यों ने वीडियो को बेहद जीवंत बना दिया है.
इसे भी पढ़ें : सत्ता छिनते ही TMC के अस्तित्व पर संकट, जानें क्यों अब ममता बनर्जी के लिए वापसी की राह है कठिन
सोनार बांग्ला की ओर बढ़ते कदम
बीजेपी ने इस वीडियो के जरिये यह बताने की कोशिश की है कि बंगाल की जनता ने भ्रष्टाचार और सिंडिकेट राज के खिलाफ वोट दिया है. वीडियो में विकास के वादों और नये बंगाल की तस्वीर को भी प्रतीकात्मक रूप से पेश किया गया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कुछ ही घंटों में इसे लाखों लोग देख चुके हैं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

BJP Victory Video West Bengal 2026: टीएमसी के ‘खेला होबे’ का जवाब?
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह वीडियो टीएमसी के मशहूर चुनावी नारे ‘खेला होबे’ का बीजेपी की ओर से दिया गया अंतिम जवाब है. टीएमसी ने 2021 में ‘खेला’ की बात की थी, तो बीजेपी ने 2026 में ‘पालटेचे’ (बदल गया) कहकर अपनी जीत का जश्न मनाया है. यह वीडियो न केवल जीत का जश्न है, बल्कि आगामी निकाय चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने का एक जरिया भी है.
इसे भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










