इस्तीफा नहीं दूंगी, चाहे राष्ट्रपति शासन लगा दो, हार के बाद ममता बनर्जी का रौद्र रूप, कहा- सुप्रीम कोर्ट से इंटरनेशनल कोर्ट तक जायेगी TMC

Updated:
विज्ञापन

Mamata Banerjee Kalighat Meeting Bengal Election 2026 Results Tmc Bjp Supreme Court Abhishek Banerjee Aitc

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Mamata Banerjee Kalighat Meeting: कालीघाट में नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक में ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से मना कर दिया है. उन्होंने चुनाव आयोग पर धांधली का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट जाने का एलान किया. जानें बैठक की 5 बड़ी बातें.

विज्ञापन

Mamata Banerjee Kalighat Meeting: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद भी तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी झुकने को तैयार नहीं हैं. बुधवार शाम कालीघाट स्थित अपने आवास पर नवनिर्वाचित विधायकों और दिग्गज नेताओं के साथ हुई आपात बैठक में ममता बनर्जी का रुख बेहद कड़ा रहा. उन्होंने साफ लफ्जों में कह दिया कि वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगी.

विज्ञापन

चुनावी नतीजों में फिर लगाये ‘धांधली’ के आरोप

ममता बनर्जी ने चुनौती देते हुए कहा- वे चाहें तो मुझे हटा दें, राष्ट्रपति शासन लगाना है तो लगा दें, लेकिन मैं हार मानने वालों में से नहीं हूं. उन्होंने चुनावी नतीजों को ‘धांधली’ करार देते हुए इसे सुप्रीम कोर्ट और जरूरत पड़ने पर अंतरराष्ट्रीय अदालत (International Court of Justice) में चुनौती देने का एलान किया है.

100 सीटों पर हुई लूट, भाजपा से नहीं चुनाव आयोग से थी लड़ाई

बैठक के दौरान ममता बनर्जी ने हार की ग्लानि छोड़कर नेताओं को फिर से युद्धस्तर पर जुटने का आह्वान किया. उनका दावा है कि भाजपा को कम से कम 100 सीटों पर धांधली करके जिताया गया है. उन्होंने ईवीएम (EVM) की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े किये.

इसे भी पढ़ें : प्रणाम बंगाल! अंगार से निकलेगा उन्नत पश्चिम बंगाल, शुभेंदु अधिकारी ने फेसबुक पर लिखा भावुक पोस्ट

आयोग पर निशाना और फैक्ट फाइंडिंग टीम

तृणमूल सुप्रीमो ने कहा कि उनकी लड़ाई भाजपा से नहीं, बल्कि चुनाव आयोग से थी. उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग की मदद से ही जनादेश को ‘लूट’ लिया गया है. अगले सप्ताह राज्य के विभिन्न हिस्सों में टीएमसी की फैक्ट फाइंडिंग टीमें भेजी जायेंगी, जो हार के असली कारणों और गड़बड़ियों की जांच करेंगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गद्दारों की बनेगी लिस्ट, रवींद्र संगीत से होगा भाजपा का विरोध

बैठक में ममता बनर्जी ने पार्टी के भीतर छिपे ‘विभीषणों’ को लेकर भी सख्त तेवर दिखाये. उन्होंने नेताओं को निर्देश दिया कि चुनाव के दौरान पार्टी के साथ गद्दारी करने वाले नेताओं की एक विस्तृत सूची बनाकर सौंपी जाये. भाजपा के 9 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के दिन ममता ने एक अनोखा संदेश दिया है. उस दिन सभी तृणमूल कार्यालयों में रवींद्र संगीत बजाया जायेगा

इसे भी पढ़ें : बंगाल की राजनीति के ‘गेमचेंजर’ हैं शुभेंदु अधिकारी? नंदीग्राम के नायक से ममता बनर्जी को ललकारने तक, जानें 5 अनकहे सच

Mamata Banerjee Kalighat Meeting: ममता बनर्जी ने की अभिषेक की तारीफ

ममता बनर्जी ने कठिन समय में अभिषेक बनर्जी की मेहनत को सराहा और उन्हें पूरी टीम के साथ सम्मानित किया. अभिषेक ने भी साफ किया कि दीदी पार्टी संभालेंगी और मैं साये की तरह उनके साथ खड़ा रहूंगा.

11 विधायक बैठक से नदारद, सस्पेंस बरकरार

इस महत्वपूर्ण बैठक में 11 नवनिर्वाचित विधायक अनुपस्थित रहे, जिसने टीएमसी खेमे में नयी सुगबुगाहट पैदा कर दी है. क्या ये विधायक पाला बदलने की तैयारी में हैं? दूसरी तरफ, अभिषेक बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यदि चुनाव बाद हिंसा को लेकर पुलिस थानों में शिकायत दर्ज नहीं हो रही है, तो वे ऑनलाइन पोर्टल का सहारा लें.

इसे भी पढ़ें

ममता बनर्जी की जनादेश के खिलाफ मुख्यमंत्री बने रहने की जिद, संविधान विशेषज्ञों से जानें 7 मई को क्या होगा

मार्कंडेय काट्जू का दावा- बीजेपी में शामिल हो सकती हैं महुआ मोईत्रा, सागरिका और सायोनी घोष

बंगाल में ममता बनर्जी के खास अफसरों पर गिरी गाज, रिटायर नौकरशाहों की दफ्तरों में एंट्री बैन, मुख्य सचिव का सख्त फरमान

ममता बनर्जी की जिद पर भड़के जेठमलानी, कहा- इस्तीफा न दें, तो धक्के मारकर निकालें, वह अब ऑफिस में घुसपैठिया

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola