विनय तिवारी का भोजपुरी सॉन्ग बदनाम रिलीज, प्यार और जुदाई की दिखेगी दर्दभरी कहानी

विनय तिवारी प्रियांशी शर्मा
विनय तिवारी का दिल तोड़ देने वाला गाना बदनाम फाइनली रिलीज हो गया है. गाने का म्यूजिक धीमा, सॉफ्ट और दिल को सुकून देने वाला है.
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में हर दिन कई गाने आते होते हैं. अब विनय तिवारी का दर्दभरा सॉन्ग तू अपन घर बसाकर बदनाम कईलू रिलीज हो गया है. गाने की कहानी प्यार, दर्द और टूटे रिश्तों की भावनाओं को बेहद खूबसूरती से पेश करती है.
विनय तिवारी का गाना बदनाम रिलीज
गाने के वीडियो में प्रियांशी शर्मा नजर आ रही हैं. उनकी एक्टिंग कमाल की लग रही है. वह अपने प्यार को मनाने की कोशिश कर रही है, जो उनसे दूर जा चुका है. वीडियो में प्यार और जुदाई के दर्द को जिस तरह दिखाया गया है, वह सीधे दर्शकों के दिल तक पहुंच रहा है. सोशल मीडिया पर भी इस गाने के कई क्लिप्स वायरल होने लगे हैं.
बदनाम गाने के बारे में
‘बदनाम’ के बोल श्रेया पंडित ने लिखे हैं. वहीं संगीत अशोक राव ने तैयार किया है. गाने का म्यूजिक धीमा, सॉफ्ट और दिल को सुकून देने वाला है, जो इसके इमोशनल मूड को और मजबूत बनाता है. बदनाम का निर्देशन शिव कुमार मल्ल ने किया है. वीडियो को काफी सिनेमैटिक अंदाज में शूट किया गया है, जिससे हर सीन देखने में शानदार लगता है. कैमरा वर्क और लोकेशन भी गाने की कहानी के साथ पूरी तरह मेल खाते हैं.
कहां देख सकते हैं सॉन्ग
बदनाम गाने को वेब म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया गया है. रिलीज के बाद से ही यह गाना यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर व्यूज बटोर रहा है. भोजपुरी सैड सॉन्ग पसंद करने वाले दर्शकों के बीच ‘बदनाम’ को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










