गोड्डा में खौफनाक घटना, पति ने पत्नी पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत

सांकेतिक तस्वीर (AI Image)
Godda News: मेहरमा थाना क्षेत्र के बदलाचक गांव में बुधवार देर रात पति ने पत्नी पर गड़ास से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के लिए गोड्डा ले जाने के दौरान मौत हो गई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
Godda News: झारखंड के गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र के बदलाचक गांव में बुधवार की देर रात 60 वर्षीय पति किसन दास ने अपनी पत्नी रूबी देवी 53 साल की गड़ास से कई जगह काट दिया. घटना की जानकारी आरोपित के पास सोए पोता लव कुमार ने गांव में बने घर मे जाकर अपनी मां सरिता देवी को दिया.
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
घटना की जानकारी मिलने पर जब बहु गांव के बाहर बने बासा पर पहुंची तो सास को कई जगह कटा हुआ पाया. बहु के द्वारा शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा ले जाया गया.
इलाज के दौरान हुई मौत
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद डॉक्टर के द्वारा महिला की गंभीर स्थिति को देखने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. मेहरमा से गोड्डा ले जाने के दौरान महिला की मौत हो गई.
पुलिस पहुंची मौके पर
वहीं घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह मेहरमा पुलिस को पता चलने पर थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. घटना स्थल से गड़ास को जप्त कर लिया. घटना स्थल से मिट्टी और मौजूद खून को जांच के लिए ले लिया गया.
इसे भी पढ़ें: तन्नु कुमारी ने बुढ़मू का नाम किया रोशन, बिना ट्यूशन के इंटर साइंस में लहराया परचम
इसे भी पढ़ें: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने उग्रवाद प्रभावित चेतमा पुलिस पिकेट का किया दौरा, जवानों का बढ़ाया हौसला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










