PURNIA : पूर्णिया जिले में गैस सिलेंडर का स्टाक पर्याप्त : एडीएम
Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :07 May 2026 11:19 AM (IST)
विज्ञापन

पूर्णिया जिला अन्तर्गत गैस एजेंसियों के पास अभी भी 17956 गैस सिलेंडर गोदामों में रक्षित है.
विज्ञापन
पूर्णिया से सत्येन्द्र सिन्हा गोपी की रिपोर्ट :
पूर्णिया जिला अन्तर्गत गैस एजेंसियों के पास अभी भी 17956 गैस सिलेंडर गोदामों में रक्षित है. अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव ने बताया कि बुधवार को कुल 8967 गैस उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर का डिमांड किया . नियमानुसार 7927 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है1 जबकि अभी भी 17956 गैस सिलेंडर संबंधित एजेसिंयों के गोदामों में उपलब्ध हैं. पूर्णिया में एलपीजी गैस सिलेंडर की स्थिति सामान्य है . नियमानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति हेतु लगभग 45 दिनों का चक्र निर्धारित है और शहरी क्षेत्रों में यह अवधि लगभग 25 दिनों की निर्धारित है. गैस उपभोक्ताओं से अपील है की घबराहट में या पैनिक होकर घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग लाईन में लगकर नहीं कराएं. नियमानुसार गैस की बुकिंग कराएं.समय पर पूर्व की तरह गैस सिलेंडर होम डिलीवरी किया जा रहा है. यदि किसी उपभोक्ता को गैस के संबंध में किसी प्रकार की शिकायत दर्ज करानी है तो वे आपदा प्रबंधन कार्यालय के जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर: 06454-242319/242317/242320 पर सम्पर्क करें. प्राप्त शिकायतों पर जिला प्रशासन त्वरित कार्रवाई कर रहा है. किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें . गैस उपभोक्ताओं से अपील है कि अनावश्यक रूप से गैस काउंटर एवं गोदाम में भीड़ नहीं लगाएं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










