PURNIA : शाम से लापता बुजुर्ग की मिली लाश, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया जिले के अमौर थानाक्षेत्र अंतर्गत बंगरा मेहदीपुर पंचायत के कजरा टोला में गुरुवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है.
विज्ञापन
पूर्णिया के अमौर से सुनील कुमार की रिपोर्ट :
पूर्णिया जिले के अमौर थानाक्षेत्र अंतर्गत बंगरा मेहदीपुर पंचायत के कजरा टोला में गुरुवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है. मृतक की पहचान के मो इलियास उम्र 70 वर्ष घर बंगरा के रूप में हुई है.मौके पर अमौर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार,अपर थानाध्यक्ष अनंत राम सहित दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं. वही परिजन ने इसकी हत्या की आशंका जतायी है.जानकारी देते हुए परिजन ने बताया कि ये बुधवार को शाम करीब 5.30 बजे से घर से खेत देखने के लिए निकले थे.लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन ने खोजबीन की . लेकिन आज सुबह करीब 5 बजे कजरिया टोला के पास खेत में उसकी लाश मिली है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










