बनमनखी में दिव्यांगों को मिली बैट्री चालित ट्राइसाइकिल, बुनियाद केंद्र में सहायक उपकरणों का वितरण

Updated:
विज्ञापन
फोटो | Prabhat Khabar Network

फोटो. कार्यक्रम में मौजूद विधायक, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अन्य

बिहार सरकार के निर्देशानुसार पूर्णिया के बनमनखी में बुनियाद केंद्र पर दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राइसाइकिल और चश्मे प्रदान किए गए. इसका उद्देश्य जरूरतमंदों को आत्मनिर्भर बनाना है.

विज्ञापन

पूर्णिया जिले के बनमनखी प्रखंड एवं अंचल कार्यालय परिसर स्थित बुनियाद केंद्र में शुक्रवार को बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के निर्देशानुसार गरीब, निस्सहाय एवं दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण किया गया. कार्यक्रम में सत्तापक्ष के सचेतक सह बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने लाभुकों को बैट्री चालित ट्राइसाइकिल एवं चश्मा प्रदान किया.

9 लाभुकों को मिली बैट्री चालित ट्राइसाइकिल

कार्यक्रम के दौरान कुल 9 लाभुकों को बैट्री चालित ट्राइसाइकिल वितरित की गई. इनमें दो महिलाएं और सात पुरुष शामिल रहे. सभी लाभुकों को सुरक्षा के मद्देनजर हेलमेट भी उपलब्ध कराया गया. इसके अलावा पांच लाभुकों को चश्मा प्रदान किया गया.

सरकार का उद्देश्य आत्मनिर्भर बनाना

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि बिहार सरकार का उद्देश्य दिव्यांग एवं जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके दैनिक जीवन को अधिक सुगम बनाना है. सहायक उपकरण मिलने से लाभुकों को आवागमन और दैनिक कार्यों में काफी सुविधा मिलेगी.

कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम, भूमि उपसमाहर्ता सुजीत सुमन, अंचल पदाधिकारी प्रभाष कुमार, राजस्व अधिकारी बालकृष्ण भारद्वाज तथा बुनियाद केंद्र की प्रबंधक अचला कुमारी मौजूद रहीं. कार्यक्रम में बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष चौरसिया, दिलीप झा, राजा साहब, सीएसपी संचालक संतोष कुमार सहित कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे.

लाभुकों ने जताया आभार

सहायक उपकरण प्राप्त करने वाले लाभुकों ने सरकार और समाज कल्याण विभाग का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि बैट्री चालित ट्राइसाइकिल मिलने से उनका आवागमन आसान होगा और वे अपने दैनिक कार्य पहले की तुलना में अधिक सहजता से कर सकेंगे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन