आर्थिक तंगी भी नहीं रोक सकी फरहान आदिल की उड़ान, नीट में 574 अंक लाकर बने गांव की शान

Updated:
विज्ञापन
फोटो - अपने परिजनों के साथ फरहान आदिल | Prabhat Khabar Network

फोटो - अपने परिजनों के साथ फरहान आदिल | Prabhat Khabar Network

पूर्णिया के फरहान आदिल ने आर्थिक तंगी को पार करते हुए नीट परीक्षा में 574 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है. उनकी यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत है.

विज्ञापन

Purnia NEET Success: पूर्णिया जिले के बैसा प्रखंड अंतर्गत खपड़ा पंचायत के धर्मबाड़ी गांव निवासी फरहान आदिल ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शानदार सफलता हासिल कर अपने परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उन्होंने नीट परीक्षा में 720 में से 574 अंक प्राप्त किए हैं. उनकी सफलता की खबर मिलते ही गांव में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई देने पहुंच रहे हैं.

आर्थिक तंगी के बीच हासिल की सफलता

फरहान आदिल के पिता मोहम्मद फिरोज बाहर रहकर सिलाई का काम करते हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं. परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद फरहान ने कठिन परिस्थितियों को अपनी पढ़ाई के आड़े नहीं आने दिया. लगातार मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने नीट परीक्षा में सफलता हासिल की.

मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का मिला फल

फरहान के पिता मोहम्मद फिरोज ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण बेटे को महंगी कोचिंग नहीं दिला सके. इसके बावजूद फरहान ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की. उन्होंने कहा कि बेटे की सफलता पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है.

गरीबों की सेवा करना है सपना

Purnia NEET Success: फरहान आदिल ने बताया कि घर की कठिन परिस्थितियों ने उन्हें कभी कमजोर नहीं किया. उन्होंने दिन-रात मेहनत कर पढ़ाई जारी रखी और अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित किया. उनका सपना एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर एक अच्छे डॉक्टर बनना और गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है.

गांव में खुशी का माहौल

फरहान की सफलता पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद अहमद, समाजसेवी सह शिक्षक फरोग अहमद जामी, मोहम्मद बाबुल सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. ग्रामीणों ने कहा कि फरहान की उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन