त्यौहारों पर घर आना हुआ आसान! कटिहार-मुंबई सेंट्रल और कानपुर-गुवाहाटी स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे, देखें नया शेड्यूल
फोटो- ट्रेन | Prabhat Khabar Network
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए रेलवे ने दो जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की सेवाओं का विस्तार किया है. कटिहार से मुंबई और कानपुर से गुवाहाटी के बीच चलने वाली इन ट्रेनों के अतिरिक्त फेरों से यात्रियों को आवागमन की अतिरिक्त सुविधा मिलेगी.
कटिहार. आगामी त्योहारी मौसम में यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने दो जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की सेवाओं का विस्तार किया है. इनमें कटिहार से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 09189/09190 तथा कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी के बीच कटिहार होकर चलने वाली ट्रेन संख्या 04127/04128 शामिल हैं. अतिरिक्त फेरों से यात्रियों को त्योहारों के दौरान आवागमन के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा.
आपके शहर में
मुंबई सेंट्रल-कटिहार स्पेशल के सात अतिरिक्त फेरे
ट्रेन संख्या 09189 मुंबई सेंट्रल-कटिहार फेस्टिवल स्पेशल 5 एवं 12 सितंबर, 17, 24 एवं 31 अक्टूबर तथा 7 एवं 14 नवंबर 2026 को सात अतिरिक्त फेरों के लिए चलेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल फेस्टिवल स्पेशल 8 एवं 15 सितंबर, 20 एवं 27 अक्टूबर तथा 3, 10 एवं 17 नवंबर 2026 को सात अतिरिक्त फेरों के लिए परिचालित होगी.
कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी स्पेशल के भी 14 अतिरिक्त फेरे
कटिहार होकर चलने वाली ट्रेन संख्या 04127 कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी फेस्टिवल स्पेशल 10 सितंबर से 10 दिसंबर 2026 तक 14 अतिरिक्त फेरों के लिए चलेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 04128 गुवाहाटी-कानपुर सेंट्रल फेस्टिवल स्पेशल 11 सितंबर से 11 दिसंबर 2026 तक 14 अतिरिक्त फेरों के लिए परिचालित होगी.
त्योहारों में यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा
रेलवे की ओर से इन ट्रेनों की सेवा बढ़ाने का उद्देश्य त्योहारों के दौरान यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए आवागमन की सुविधा बढ़ाना है. अतिरिक्त फेरों से कटिहार और आसपास के यात्रियों को मुंबई, कानपुर और गुवाहाटी की ओर यात्रा के लिए अतिरिक्त ट्रेन विकल्प उपलब्ध होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए