गिरिडीह: मुआवजे को लेकर हंगामा, शव के साथ प्रदर्शन के दौरान पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Giridih News: गिरिडीह में मुआवजे की मांग को लेकर लाश के साथ प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच पथराव की घटना हो गई है. पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
गिरिडीह से राकेश सिन्हा की रिपोर्ट
Giridih News: झारखंड के गिरिडीह के बनियाडीह सीसीएल क्षेत्र के कबरीबाद माइंस के पास मुआवजा की मांग को लेकर शव के साथ प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच पथराव की घटना घटी है. इस पथराव के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और स्थानीय ग्रामीणों को खदेड़ दिया है.
पूर्व घटना में युवक की मौत के बाद बढ़ा आक्रोश
बता दें कि मंगलवार की देर रात कोयला चोरों ने कबरीबाद माइंस के पास हमला किया था. इसके बाद सुरक्षा कर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच पथराव की घटना हुई थी. पथराव के दौरान चाकू बाजी की भी घटना घटी जिसमें एक युवक की मौत हो गई है. इस मामले के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हैं.
घटनास्थल पर स्थिति तनावपूर्ण
बुधवार की सुबह मृतक दिलीप दास के परिजनों और स्थानीय लोगों ने सीसीएल प्रबंधन से 50 लाख रुपये मुआवजा और आश्रित को नौकरी देने की मांग की है. इस मामले को लेकर अब तक कोई समझौता नहीं हुआ है. लेकिन बातचीत के दौरान ही मामला इतना बिगड़ गया कि आक्रोशित लोगों ने पथराव शुरू कर दिया. मामला तनावपूर्ण होते देख पुलिस ने भी लाठी चार्ज किया और लोगों को खदेड़ दिया. घटनास्थल पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है लेकिन नियंत्रण में है.
घटनास्थल पर ये लोग हैं मौजूद
घटनास्थल पर गिरिडीह के एसडीएम श्रीकांत विस्पुते, एसडीपीओ जीत वाहन उरांव समेत काफी संख्या में पुलिस जवान पहुंच चुके हैं. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तीन थाना की पुलिस को लगाया गया है. घटनास्थल पर सीसीएल के पदाधिकारी भी उपस्थित हैं.
इसे भी पढ़ें: पुलिस हिरासत में पिटाई पर हाईकोर्ट सख्त, स्वास्थ्य सचिव और सरायकेला एसपी से मांगा जवाब
इसे भी पढ़ें: खरसावां के सरदार हत्याकांड में खुलासा: पत्नी और साला ने दूसरों के साथ मिलकर की थी हत्या, चार गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए