मनोविज्ञान विभाग में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 20 Dec 2025 5:32 PM

विज्ञापन

स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग

विज्ञापन

पूर्णिया. स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग द्वारा सेमेस्टर–I के छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का सफल संचालन सेमेस्टर–III के छात्रों द्वारा किया गया. इसमें शोधार्थी भी शामिल रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. आभा मिश्रा ने की.अपने संबोधन में डॉ. आभा मिश्रा ने नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत करते हुए मनोविज्ञान के महत्व एवं शैक्षणिक अनुशासन पर प्रकाश डाला. प्रो. संतोष कुमार सिंह ने छात्रों को करियर अवसर, सकारात्मक सोच एवं व्यवहारिक ज्ञान अपनाने के लिए प्रेरित किया. डॉ. कुमारी रंजीता ने वर्ग उपस्थिति, पाठ्यक्रम एवं परीक्षा संबंधी जानकारी दी एवं डॉ. पल्लव कुमार ने मनोविज्ञान के व्यावहारिक एवं शोधात्मक पक्षों पर अपने विचार साझा किया. हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार सिंह ने उदाहरण के साथ अकादमिक उत्कृष्टता के महत्व को विस्तार से बताया.कार्यक्रम में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार सिंह, समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेणिका वर्मा तथा मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ. राधा कुमारी, डॉ सविता की उपस्थिति रही. इस कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं द्वारा संगीत तथा हास्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन