संजय सरावगी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हर्ष

Published by : SATYENDRA SINHA Updated At : 21 Dec 2025 6:14 PM

विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. भाजपा बिहार महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रमुख नेत्री गुंजा बैंगानी ने पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी से पटना में मुलाकात कर उनकी नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं. गुंजा बैंगानी ने कहा कि संजय सरावगी के कुशल नेतृत्व में बिहार भाजपा और मजबूत होगी तथा महिला मोर्चा के कार्यों को नई गति मिलेगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि सरावगी के मार्गदर्शन में पार्टी महिलाओं के सशक्तिकरण और राज्य के विकास के लिए और अधिक प्रभावी कार्य करेगी. नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने गुंजा बैंगानी का स्वागत करते हुए कहा कि महिला मोर्चा पार्टी की रीढ़ है और पूर्णिया जैसे क्षेत्रों से आने वाली नेत्रियों का योगदान सराहनीय है. उन्होंने आश्वासन दिया कि संगठन में सभी मोर्चों को मजबूती प्रदान की जाएगी. यह मुलाकात भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में हुई, जहां दोनों नेताओं ने पार्टी की आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATYENDRA SINHA

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन