रानीपतरा में राजा सलहेश व माता बिहुला-विषहरी राजकीय महोत्सव का भव्य समापन

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 25 Mar 2026 7:02 PM

विज्ञापन

पूर्णिया पूर्व

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पूर्णिया पूर्व .पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रानीपतरा में बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राजा सलहेश एवं माता बिहुला-विषहरी पूजा महोत्सव का बुधवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ सफलतापूर्वक समापन हो गया. लोक आस्था और संस्कृति के इस अनूठे संगम में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी.महोत्सव की पहली रात मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नाम रही. फारबिसगंज और पड़ोसी देश नेपाल से आए कलाकारों ने विभिन्न देवी-देवताओं की भव्य झांकियां प्रस्तुत कीं. देर रात तक चले इन कार्यक्रमों में कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से भक्ति का ऐसा समां बांधा कि रानीपतरा सहित आसपास के गांवों से आए सैकड़ों श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए. बुधवार को महोत्सव के अंतिम दिन विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई, जिसके उपरांत प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न हुआ .विसर्जन यात्रा के दौरान पूरा वातावरण राजा सलहेश और माता बिहुला-विषहरी के जयकारों से गूंज उठा. श्रद्धालु माता के भजनों पर थिरकते हुए और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचे. कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुफस्सिल थाना के एसआई मणिलाल बैठा अपने दल-बल के साथ अंत तक मुस्तैद रहे.सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच विसर्जन प्रक्रिया पूरी हुई. इस अवसर वीरेंद्र सिंह, पानो देवी, रूबी सिंह, सीमा सिंह, सुमन कुमार मुन्ना, बैजनाथ चंद्रवंशी, अचिंत मेहता, सुकेश पाल, मोदी पोद्दार, रमेश श्रीवास्तव, राणा कुमार दास, मोहित राय, मनोज कुमार मोनू, संजय साह, अनंत साह, अनुज बोसाक, अरुण यादव, संजय जैन, भैरव मेहता, बंटी कुमार, सोनू साह और अवधेश महलदार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन