भूमि विवाद में मारपीट में 10 पर प्राथमिकी
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 14 Dec 2025 6:26 PM
श्रीनगर
श्रीनगर. थानाक्षेत्र अंतर्गत खोखा उत्तर पंचायत के उफरैल गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में कई लोग घायल हो गए. थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि इस घटना को लेकर एक पक्ष की ओर से पांच व्यक्ति एवं दूसरे पक्ष की ओर से पांच व्यक्ति को नामजद प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है. थाना कांड संख्या 121 -2025 एवं 122-2025 के तहत कुल दस लोगों को नामजद प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है. बताया गया कि उफरैल गांव में बीते गुरुवार को उफरैल गांव निवासी एक पक्ष रुबी खातून, मोहम्मद आशिक, मोहम्मद इस्लाम , रेहाना खातून , मोहम्मद इस्लाम का पुत्र एवं दूसरे पक्ष मोहम्मद शेखावत , मोहम्मद इस्माइल ,नाजमा खातून, मिंटू एवं मंगनी के बीच भूमि विवाद को लेकर कहासुनी होने लगी. बात इतनी बढ़ गई मारपीट में तब्दील हो गई .इस बीच कई लोग घायल हो गए .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










