बंदना बनीं आयर थानाध्यक्ष, कहा-क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का माहौल कायम रखा जाएगा

Updated:
विज्ञापन

दारोगा बंदना का फाइल फोटो.

Arrah News : 2018 बैच की दारोगा बंदना के कार्यों को देखते हुए विभाग ने उन पर भरोसा जताते हुए आयर थाना की जिम्मेदारी सौंपी है.

विज्ञापन

Arrah News : भोजपुर पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2018 बैच की दारोगा बंदना को आयर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. इससे पूर्व वह जगदीशपुर थाना में जेएसआई (जूनियर सब इंस्पेक्टर) के पद पर कार्यरत थीं.

जगदीशपुर थाना में कार्यकाल के दौरान बंदना ने कई मामलों के निष्पादन, विधि-व्यवस्था संधारण एवं जनसंपर्क में सक्रिय भूमिका निभाई. उनके कार्यों को देखते हुए विभाग ने उन पर भरोसा जताते हुए आयर थाना की जिम्मेदारी सौंपी है.

पहले जगदीशपुर में जेएसआई पद पर थीं तैनात

नवनियुक्त थानाध्यक्ष बंदना ने कहा कि उनकी प्राथमिकता थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, अपराध नियंत्रण करना तथा आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना होगा. उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का माहौल कायम रखा जाएगा.

आयर थाना क्षेत्र के लोगों ने भी नई थानाध्यक्ष से बेहतर पुलिसिंग और जनसरोकार से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन की उम्मीद जताई है. पुलिस विभाग के अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी.

Also Read: बिहार में बिजली चोरी करने वालों के बुरे दिन होंगे शुरू, स्मार्ट प्रीपेड मीटर कंपनियों को मिली अब बड़ी जिम्मेदारी

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन