21.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

न्यूरोसर्जरी क्षेत्र में हो रहे आधुनिक शोध पर चर्चा

पूर्णिया

पूर्णिया. चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों की जानकारी साझा करने के उद्देश्य से पारस एचएमआरआई, पटना की ओर से यहां एक होटल में निरंतर चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम का आयोजन किया गया. ‘न्यूरोसर्जरी में उन्नति’विषय पर आधारित इस सीएमई में न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में हो रहे आधुनिक शोध, नई सर्जिकल तकनीकों और बेहतर उपचार विकल्पों पर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पारस एचएमआरआई, पटना के चीफ कंसल्टेंट न्यूरोसर्जरी डॉ. नीरज झा ने न्यूरोसर्जरी में तकनीकी विकास, जटिल ब्रेन व स्पाइन सर्जरी, मरीजों की सुरक्षा और बेहतर रिकवरी से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चिकित्सकों का मार्गदर्शन किया. इस अवसर पर पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल के जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि पारस एचएमआरआई का उद्देश्य ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रमों के माध्यम से चिकित्सकों को नवीनतम चिकित्सा प्रगति से जोड़ना है, ताकि क्षेत्र के मरीजों को उच्च गुणवत्ता की विशेषज्ञ सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध कराई जा सके. कार्यक्रम में पूर्णिया सहित आसपास के जिलों से आये बड़ी संख्या में चिकित्सकों ने भाग लिया और विषय से संबंधित अपने सवालों व अनुभवों को साझा किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel