लंबित मांगों को लेकर निगमकर्मी कल करेंगे धरना-प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Jul 2024 6:31 PM
Corporation workers will protest tomorrow
पूर्णिया. बिहार लोकल बॉडिज इम्पलाईज फेडरेशन के आह्वान पर 25 जुलाई को नगर निकाय के कर्मी अपनी लंबित मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन करेंगे. उक्त जानकारी नगर निगम कर्मचारी संघ के मंत्री बैधनाथ सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि नगर निगम कर्मियों के लंबित मांगो की पूर्ति को लेकर गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि बार-बार कर्मियों की मांगो की अनदेखी की जा रही है. लेकिन आश्वासन के बावजूद मांग की पूर्ति फालाफल शून्य रहा है. मंत्री श्री सिंह ने बताया कि धरना-प्रदर्शन के बाद भी अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गयी तो चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद किया जायेगा. मंत्री ने धरना प्रदर्शन को लेकर नगर आयुक्त को लिखित रूप से जानकारी दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










