कोढ़ा हादसा: घायलों से मिल कांग्रेस नेता ने दी सांत्वना

Author :ARUN KUMAR
Published by :ARUN KUMAR
Updated at :12 Apr 2026 5:41 PM
विज्ञापन
कोढ़ा हादसा: घायलों से मिल कांग्रेस नेता ने दी सांत्वना

कोढ़ा हादसा

विज्ञापन

पूर्णिया. कटिहार जिले के गेड़ाबाड़ी में शनिवार की देरशाम हुए दर्दनाक बस हादसे में 13 लोगों की असामयिक मौत पर राजनीतिक दलों ने गहरा शोक जताया है. जिला शहरी क्षेत्र के कांग्रेस अध्यक्ष कुमार आदित्य और पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद उपाध्यक्ष छोटू सिंह ने रविवार को जीएमसीएच पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना एवं पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. इन नेताओं ने कहा कि यह अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक घटना है. इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज पूर्णिया के सदर अस्पताल में चल रहा है.अधिकांश पीड़ित दलित समाज से हैं और पूर्णिया के स्थानीय निवासी हैं.इस दुखद घड़ी में कांग्रेस का पूरा परिवार उनके साथ खड़ा है. कुमार आदित्य ने जीएमसीएच में उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी एवं चिकित्सकों से संवाद कर घायलों के समुचित एवं बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया. उन्होने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे तथा शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दे.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन