वायरल वीडियो की सत्यता सामने आने पर प्रखंड साधनसेवी सेवा मुक्त

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 02 Jul 2025 5:56 PM

विज्ञापन

डगरूआ प्रखंड

विज्ञापन

पूर्णिया. जिले के डगरूआ प्रखंड के तात्कालीन मध्याह्न भोजन के प्रखंड साधन सेवी द्वारा शिक्षकों से वसूली किये जाने संबंधी वायरल वीडियो के मामले में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला स्तरीय समिति द्वारा जांच करायी गयी.समिति द्वारा अपने जांच प्रतिवेदन में दिनेश कुमार रजक को दोषी ठहराया गया है. जिला पदाधिकारी द्वारा जिला स्तरीय जांच समिति के रिपोर्ट के आधार पर तत्काल श्री कुमार को सेवा मुक्त करने का निर्देश दिया गया. इस आलोक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (डीपीओ) मध्याह्न भजन योजना द्वारा आदेश निर्गत कर श्री रजक को सेवा मुक्त कर दिया है. जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी गयी है कि मध्याह्न भोजन योजना में किसी भी स्तर पर कोई भी गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. दोषी कर्मियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन