स्वेदशी अपनाने को लेकर भाजपा ने चलाया जागरूकता अभियान

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 21 Dec 2025 6:29 PM

विज्ञापन

जलालगढ़

विज्ञापन

जलालगढ़. भारतीय जनता पार्टी जलालगढ़ मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत हर घर स्वदेशी अभियान के प्रति मुख्यालय बाजार में जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान के तहत लोगों एवं दुकानदार भाइयों से संपर्क किया गया और स्वदेशी अपनाने पर जोर डाला गया. बताया गया कि स्वदेशी से ही आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर स्वदेशी के संदेश से सभी को अवगत कराया गया. इस दौरान लोगों व दुकानदारों को संगठन की ओर स्वदेशी से ही आत्मनिर्भर भारत का निर्माण वाला पर्चा का वितरण किया गया. संपर्क अभियान में भाजपा के जिला कार्य समिति सदस्य संजय चौधरी, महामंत्री अभिनव कुमार पिंटू, मीडिया सेल के संयोजक अविनाश राय, पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, रमेश सिंह, दीपक चौहान, रामविलास ऋषि, सूर्यानंद महतो, पंकज सिंह, बूथ अध्यक्ष सुशील चौहान, विष्णु मंडल, जतन सिंह, शंकर सिंह, भरत मंडल, उमेश महतो, चंदन कुमार चौहान, सिकंदर चौधरी, विपिन चौधरी, सुरेंद्र वर्णवाल, अमित कुमार, बालकिशन, रवि विश्वास, महेश शर्मा, सहित अन्य भाजपाई कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन