राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 25 Dec 2025 5:36 PM

विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा

विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा

पूर्णिया. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती की पूर्व संध्या पर पूर्णिया जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा श्रद्धा और सम्मान के साथ एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम पूर्णिया जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष संगीता बर्मन के नेतृत्व में शहर के प्रमुख आर.एन. साव चौक पर आयोजित हुआ, जहां महिला मोर्चा की सदस्यों अटल बिहारी वाजपेयी जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की.इस अवसर पर उपस्थित महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी के राष्ट्रहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों, देश को वैश्विक मंच पर मजबूत पहचान दिलाने में उनकी भूमिका, तथा उनके नेतृत्व में स्थापित सुशासन पर विस्तार से चर्चा की. साथ ही अटल जी की सादगीपूर्ण जीवनशैली, संवेदनशील व्यक्तित्व, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी निष्ठा और कवि हृदय को भी स्मरण किया गया.श्रीमती संगीता बर्मन ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि विचार, संस्कार और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे. उनका जीवन और विचार आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं. कार्यक्रम के माध्यम से महिला मोर्चा की बहनों ने यह संकल्प लिया कि अटल जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी. जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, जिला मंत्री नूतन गुप्ता एवं मीनाक्षी सिन्हा, वरिष्ठ नेत्री तारा साह, इंदू सिंह, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष आरती जयसवाल, शांति उरांव, दीपमाला तोषी, महामंत्री सोनिका पाहुजा, नीतू सिंह, मंत्री पूजा चौधरी, कोषाध्यक्ष पिंकी गुप्ता, मीडिया प्रभारी पिंकी सिन्हा, सदस्य डॉ. प्रियंका झा, जूली आर्य, नीतू राज, रूबी रानी, सुजाता सिंह सहित वार्ड पार्षद अर्जुन सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन