पूर्णिया एयरपोर्ट से सभी विमानों ने भरी उड़ान

Published by : SATYENDRA SINHA Updated At : 24 Dec 2025 7:25 PM

विज्ञापन

लगातार खराब मौसम के बावजूद पिछले चार दिनों से पूर्णिया एयरपोर्ट से सभी फ्लाइट अपने तय समय पर उड़ान भर रही है.

विज्ञापन

पूर्णिया एयरपोर्ट से 1097 यात्रियों की हुई आवाजाही पूर्णिया. लगातार खराब मौसम के बावजूद पिछले चार दिनों से पूर्णिया एयरपोर्ट से सभी फ्लाइट अपने तय समय पर उड़ान भर रही है. बुधवार को भी यहां से उड़ान भर रही इंडिगो और स्टार एयर की एक भी फ्लाइट कैंसिल नहीं हुई. इंडिगो की फ्लाइट ने दिल्ली, कोलकाता और हैदराबाद के लिए उड़ान भरी, जबकि स्टार एयर की फ्लाइट कोलकाता और अहमदाबाद के लिए तय समय पर अपने गंतव्य की ओर उड़ान भरी. ज्ञात हो कि पूर्णिया एयरपोर्ट से रोजाना दस फ्लाइट आवाजाही करती है. इसमें से पांच फ्लाइट आगमन और पांच प्रस्थान करती है. इनमें दिल्ली, कोलकाता व हैदराबाद के लिए इंडिगो की फ्लाइट और अहमदाबाद व कोलकाता के लिए स्टार एयर की फ्लाइट रोजाना उड़ान भर रही है. जानकारी देते पूर्णिया एयरपोर्ट के डायरेक्टर डीके गुप्ता ने बताया कि बुधवार को भी इंडिगो और स्टार एयर की सभी फ्लाइट ने अपने निर्धारित समय पर उड़ानें भरी हैं. पूर्णिया एयरपोर्ट से बुधवार को पांच विमानों का आगमन हुआ, जबकि पांच विमानों ने उड़ान भरी. इनमें आने वाले यात्रियों की संख्या 587 रही और 510 यात्रियों ने प्रस्थान किये. इस तरह बुधवार को पूर्णिया एयरपोर्ट से 1097 यात्रियों की आवाजाही हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATYENDRA SINHA

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन