विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज में बच्चे तो निपुण टीएलएम मेला में शिक्षक पुरस्कृत

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 24 Jan 2026 5:44 PM

विज्ञापन

डगरूआ

विज्ञापन

डगरूआ. प्रखंडस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता सह निपुण टीएलएम मेला 3.0 का आयोजन प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय डगरूआ में बीइओ अल्ताफ अहमद खान की अध्यक्षता में किया गया. कार्यक्रम का शुभारम्भ बीइओ अल्ताफ अहमद खान ,चयन समिति सदस्य सह प्रधान शिक्षक ओम प्रकाश, धीरेन्द्र कुमार धीरज, मुरलीधर दास, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, मदन कुमार, मुख्तार आलम, सुबोध कुमार पासवान व अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. वहीं कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सरवर आलम ने किया. प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला में संकुल स्तरीय प्रथम स्थान प्राप्त टीएलएम के वर्ग एक से आठ तक के शिक्षक एवं शिक्षिका ने अपने टीएलएम की प्रस्तुति की. निर्णायक मंडल में शामिल प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश, मुरलीधर दास, मदन कुमार, मुख्तार आलम, मनोज कुमार ने सभी 18 सीआरसी से शामिल हुए शिक्षक शिक्षिका के टीएलएम प्रस्तुति को देखा. अवलोकन के बाद प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त टीएलएम को जिला में आयोजित होने वाले टीएलएम की प्रस्तुति को लेकर चयन किया गया. टीएलएम,क्विज प्रतियोगिता और विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त को बीइओ व निर्णायक मंडल ने पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर विद्यालय प्रधान निरंजन कुमार, आगा अनवर, मनोज कुमार, दिलीप कुमार झा, पूजा कुमारी, दीपिका कुमारी, ऋचा कान्त, रिक्की कान्त, शालिनी साह, विकास कुमार, अहमद सहित कई प्रधान, शिक्षक शिक्षिका और छात्र छात्रा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन