राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेंगे पूर्णिया के 34 प्रतिभागी

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 22 Dec 2025 6:54 PM

विज्ञापन

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन पूर्णिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025 में चयनित प्रथम स्थान पर प्रतिभागियों को रवाना किया गया.

विज्ञापन

डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पूर्णिया. कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन पूर्णिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025 में चयनित प्रथम स्थान पर प्रतिभागियों को रवाना किया गया. सोमवार को जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत द्वारा संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर बच्चों को मधुबनी रवाना किया गया, जहां 23 एवं 24 दिसंबर को राज्य स्तरीय युवा उत्सव होने जा रहा है. इस उत्सव में मुख्य रूप से सात विद्या के कलाकारों एवं दल तथा छात्रों का चयन हुआ था. इसमें समूह लोकगीत, समूह लोक नृत्य,चित्रकला, वक्तृता, विज्ञान मेला, कविता लेखन एवं कहानी लेखन शामिल है. कुल मिलाकर 34 प्रतिभागियों द्वारा राज्य स्तर पर चयनित हुए थे. इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बच्चों को उत्साह पूर्वक अपने प्रदर्शन को प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया और शुभकामनाएं दी. मौके पर अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी रवि शंकर उरांव, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पंकज कुमार पटेल और बच्चों के दल नेता के रूप में विजय कुमार दास शिक्षक एवं ज्योति प्रिय शिक्षिका तथा संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन