बिजली कटने का झांसा देकर 1.30 लाख रुपये की निकासी

Published by : SUBHAM KUMAR Updated At : 07 Jun 2025 8:39 PM

विज्ञापन

बिजली कटने का झांसा देकर साइबर शातिर लगातार ठगी कर रहे हैं. शातिर ने इस बार पुनाईचक के मोहनपुर में रहने वाले एक बुजुर्ग से ठगी की है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना बिजली कटने का झांसा देकर साइबर शातिर लगातार ठगी कर रहे हैं. शातिर ने इस बार पुनाईचक के मोहनपुर में रहने वाले एक बुजुर्ग से ठगी की है. बुजुर्ग राम मिलन सिंह रिटायर सचिवालय कर्मी हैं. उनके बच्चे शहर से बाहर रहते हैं. उनके मोबाइल पर शातिर शाम के वक्त बिजली अधिकारी बनकर फोन किया. कहा कि आपके स्मार्ट मीटर का बैलेंस खत्म हो गया है. तुरंत की रिचार्ज नहीं कराए तो कनेक्शन काट दिया जायेगा. बुजुर्ग ने कहा कि उन्हें ऑनलाइन बिल जमा करने नहीं आता है. मदद करने की बात बोलकर शातिर उन्हें वीडियो कॉल किया और उनके मोबाइल में एनीडेस्क एप इंस्टॉल करवा दिया. इसके बाद उनके मोबाइल को रिमोट पर लेकर खाता से 1.30 लाख की निकासी कर ली. मामले में उन्होंने साइबर थाना में लिखित शिकायत की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBHAM KUMAR

लेखक के बारे में

By SUBHAM KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन