ePaper

शोभन योग में सुहागिन आज करेंगी वट सावित्री व्रत

Updated at : 26 May 2025 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
शोभन योग में सुहागिन आज करेंगी वट सावित्री व्रत

अखंड सौभाग्य की कामना से सुहागिन महिलाएं सोमवार को ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या में वट सावित्री का व्रत करेंगी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

अखंड सौभाग्य की कामना से सुहागिन महिलाएं सोमवार को ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या में वट सावित्री का व्रत करेंगी. इस दिन भरणी व कृत्तिका नक्षत्र का युग्म संयोग के साथ शोभन योग विद्यमान रहेगा. 26 मई यानी सोमवार को अमावस्या तिथि 11:02 बजे से शुरू होगा, जो पूरे दिन रहेगा. सोमवार को अमावस्या होने से इस दिन सोमवती अमावस्या का पुण्यकारी संयोग बन रहा है. ऐसे उत्तम संयोग में वट सावित्री की पूजा और भी फलदायी होगी.

पंडित राकेश झा ने बताया कि वट वृक्ष को देव वृक्ष माना गया हैं. इस दिन बरगद के वृक्ष की पूजा कर महिलाएं देवी सावित्री के त्याग, पति प्रेम एवं पति व्रत धर्म का स्मरण करती हैं. इस पेड़ में बहुत सारी शाखाएं नीचे की तरफ लटकी हुई होती हैं, जिन्हें देवी सावित्री का रूप माना गया है. इसमें ब्रह्मा, शिव, विष्णु और स्वयं सावित्री भी विराजमान रहती हैं.

पंडित राकेश झा ने कहा कि वट सावित्री की पूजा में मिथिलांचल की नवविवाहिता वट की पूजा-अर्चना करेंगी. शादी के बाद पहली बरसाइत में पूरे दिन उपवास कर सोलह शृंगार कर आंगन को अरिपन से लेप कर पति-पत्नी संग में वट की पूजा नियम-निष्ठा से करने के बाद चौदह बांस से निर्मित लाल-पीला रंग में रंगा हुआ हाथ पंखा से वट वृक्ष को हवा देंगी. वर पूजा के बाद नवदंपत्ति को बड़ी-बुजर्ग महिलाएं धार्मिक व लोकाचार की कई कथाएं सुनायेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH LIFE

लेखक के बारे में

By MANISH LIFE

MANISH LIFE is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन