दक्षिण बंगाल को है मॉनसून का इंतजार, कोलकाता में दो-तीन दिनों बाद बारिश के आसार

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन
दक्षिण बंगाल को है मॉनसून का इंतजार, कोलकाता में दो-तीन दिनों बाद बारिश के आसार

बंगाल का मौसम

Bengal Weather: मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पाकिस्तान से गंगीय पश्चिम बंगाल तक एक अक्षीय रेखा (एक्सिस) बनी हुई है. इसके साथ ही तटीय बांग्लादेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से बड़ी मात्रा में जलवाष्प भूमि की ओर आ रही है. यही कारण है कि दक्षिण बंगाल के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं.

विज्ञापन

कोलकाता से गोपाल की रिपोर्ट

Bengal Weather: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उत्तर बंगाल में प्रवेश कर चुका है, जबकि दक्षिण बंगाल में इसके पहुंचने में अभी दो से तीन दिन लग सकते हैं. इस बीच कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो रही है, लेकिन उमस और गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली है. अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून के आगे बढ़ने के साथ राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. विभाग ने बताया कि रविवार को कोलकाता में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा हावड़ा, पूर्व मेदिनीपुर और नदिया जिलों में भी बारिश के आसार हैं.

मछुआरों के लिए कोई चेतावनी नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार तक हुगली, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया और बांकुड़ा जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, अगले सात दिनों के दौरान पूर्व बर्दवान, पश्चिम बर्दवान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों में आंधी-तूफान की संभावना जतायी गयी है. हालांकि, फिलहाल समुद्र में जाने वाले मछुआरों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है. उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दो दिनों में पूरे बंगाल में सक्रिय होगा मॉनसून

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून बंगाल की खाड़ी के ऊपर और आगे बढ़ गया है तथा राज्य के शेष हिस्सों में इसके प्रवेश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं. अगले दो से तीन दिनों में मॉनसून के राज्य के बाकी क्षेत्रों में भी पहुंचने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में थोड़ा अंतर आ सकता है, लेकिन लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी देर के लिए राहत मिलेगी.

Also Read: पश्चिम बंगाल पहुंचा मानसून, पहाड़ों पर दी दस्तक, कोलकाता में रिमझिम बारिश

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola