बिहार संग्रहालय में दो घंटे रहे राज्यपाल, प्रदर्शनी देखकर हुए प्रभावित, बोले- यहां है ज्ञान और विरासत का अनोखा संगम

Updated:
विज्ञापन

बिहार संग्रहालय में राज्यपाल सैयद अता हसनैन

Patna News: बिहार संग्रहालय में राज्यपाल ने करीब दो घंटे तक विभिन्न प्रदर्शनी का अवलोकन किया. प्रदर्शनी देखकर उन्होंने इसे ज्ञान और विरासत का अनोखा संगम बताया. राज्यपाल ने कहा कि म्यूजियम की महत्ता समझने के लिए यहां बार-बार आने की इच्छा होती है.

विज्ञापन

Patna News: (हिमांशु देव की रिपोर्ट)
शहर के बिहार संग्रहालय का भ्रमण करने शनिवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन पहुंचे. वह अपनी पत्नी सबीहा हसनैन व राजभवन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सपरिवार यहां आए थे. राज्यपाल ने म्यूजियम में लगभग दो घंटे का समय बिताया. उन्होंने यहां प्रदर्शित बिहार की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पुरातात्विक धरोहरों को बेहद करीब से देखा और प्रसन्नता जताई.
म्यूजियम आगमन पर राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया.

इसके बाद बिहार म्यूजियम के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने खुद राज्यपाल को पूरी विभिन्न दीर्घाओं का भ्रमण कराया. उन्होंने ऐतिहासिक अवशेषों व विश्वप्रसिद्ध कलाकृतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. राज्यपाल की पत्नी सबीहा हसनैन ने भी संग्रहालय के बाल खंड और कला दीर्घाओं की विशेष सराहना की. महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि राज्यपाल का यह दौरा पूरे म्यूजियम परिवार के लिए बेहद उत्साहवर्धक रहा है. इस दौरान राज्यपाल के प्रधान सचिव भी मौजूद रहे.

संग्रहालय भ्रमण के बाद विजिटर बुक में अनुभव किए साझा

बिहार संग्रहालय में राज्यपाल सैयद अता हसनैन

अपर निदेशक अशोक कुमार सिन्हा ने बताया कि संग्रहालय देखने के बाद राज्यपाल बेहद प्रसन्न नजर आए. भ्रमण के बाद राज्यपाल ने विजिटर बुक में अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने लिखा कि बिहार में इतना उत्कृष्ट, भव्य और विश्वस्तरीय संस्थान होना गर्व की बात है. इतिहास और पुरावशेषों का यह संग्रह अद्भुत है. पूरे परिसर की परिकल्पना और प्रस्तुति बेहद प्रभावशाली है. उन्होंने आगे लिखा कि संग्रहालय की वास्तविक महत्ता को समझने के लिए यहां कई बार आने की इच्छा है.

ALSO READ: पाटलिपुत्र स्टेशन पर मद्य निषेध अभ्यर्थियों का बवाल, पथराव में रेल आईजी समेत कई पुलिसकर्मी घायल

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन