पटना में बाइक और साइकिल की चेन से बना अनोखा गोलघर, पर्यटकों के लिए बना नया आकर्षण का केंद्र

Updated:
विज्ञापन

मिनी गोलघर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna News: पटना के जेपी गंगा पथ पर बाइक और साइकिल की पुरानी चेन से अनोखा मिनी गोलघर तैयार किया गया है. यह वेस्ट टू वंडर थीम पर आधारित है और पर्यटकों के लिए नया आकर्षण केंद्र बन गया है. यहां बड़ी संख्या में लोग सेल्फी लेने और घूमने के लिए पहुंच रहे हैं.

विज्ञापन

Patna News: (हिमांशु देव की रिपोर्ट)
राजधानी के जेपी गंगा पथ पर अब लोगों को बिहार की ऐतिहासिक पहचान गोलघर की एक अनोखी झलक देखने को मिल रही है. यहां कला और कबाड़ के बेहतरीन मेल से तैयार किया गया मिनी गोलघर पर्यटकों के लिए नया आकर्षण बन गया है. इसे पूरी तरह बाइक और साइकिल की पुरानी चेन से बनाया गया है. करीब 50 इंच चौड़ा और 63 इंच ऊंचा यह मॉडल गांधी मैदान की ओर जाने वाले रास्ते पर, ठीक उस स्थान के सामने स्थापित किया गया है जहां से असली गोलघर दिखाई देता है. इस वजह से यहां आने वाले लोग दोनों को एक साथ कैमरे में कैद कर रहे हैं.

विज्ञापन

स्टील के चम्मचों से तैयार हुआ हिरण की आकृति

चम्मचों से तैयार हुआ हिरण

मिनी गोलघर के साथ ही स्टील के पुराने चम्मचों से तैयार हिरण की आकृति भी लोगों का ध्यान खींच रही है. शाम होते ही यहां बड़ी संख्या में लोग सेल्फी लेने और परिवार के साथ समय बिताने पहुंच रहे हैं. अब इस श्रृंखला में जल्द ही डॉल्फिन की कलाकृति भी जोड़ी जाएगी. इसे गोलघर और हिरण के बीच स्थापित किया जाएगा. पूरी परियोजना वेस्ट टू वंडर थीम पर आधारित है, जिसमें बेकार धातु और कबाड़ को आकर्षक कलाकृतियों का रूप दिया जा रहा है.

जेपी गंगा पर बन रही पार्क और लग रहीं आकर्षक लाइटिंग

पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड जेपी गंगा पथ को आधुनिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर रहा है. इसके तहत पूरे किनारे को हरियाली और बैठने की सुविधाओं वाले गार्डन क्षेत्र में बदला जा रहा है. आकर्षक लाइटिंग, व्यवस्थित दुकानें और पर्यटकों की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की जा रही हैं.

यहां 550 मीटर लंबा जिग-जैग वॉकवे भी तैयार किया गया है, जिसे मुंबई के जुहू चौपाटी की तर्ज पर विकसित किया गया है. गंगा के सुंदर नजारे के बीच सैर, फोटोग्राफी और शाम बिताने के लिए यह स्थान तेजी से लोगों की पसंद बनता जा रहा है.

ALSO READ: पाटलिपुत्र स्टेशन पर मद्य निषेध अभ्यर्थियों का बवाल, पथराव में रेल आईजी समेत कई पुलिसकर्मी घायल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन