आज भी राज्य के कई इलाकों में बारिश के आसार

Edited by KUMAR PRABHAT
Updated:
विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिम बिहार को छोड़ कर राज्य के अधिकतर क्षेत्रों शुक्रवार 18 अप्रैल को भी बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है. आइएमडी ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना

दक्षिण-पश्चिम बिहार को छोड़ कर राज्य के अधिकतर क्षेत्रों शुक्रवार 18 अप्रैल को भी बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है. आइएमडी ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है. अगले दो दिन कमोबेश तापमान में कोई वृद्धि संभावना नहीं है. हालांकि, इसके बाद पारा बढ़ने की आशंका है.

आइएमडी के आधिकारिक पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को सुपौल , पूर्णिया, कटिहार,किशनगंज और अररिया में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं. यहां हवा की गति से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. कठिन मौसमी दशाओं को देखते हुए आइएमडी ने यहां के लिए औरेंज अलर्ट जारी किया है.

आधिकारिक पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी एवं पश्चिम चंपारण, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा,समस्तीपुर, बेगूसराय,लखीसराय और नवादा में कई स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की आशंका है. इन जगहों के लिए आइएमडी ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है. इधर राज्य के कुछ हिस्सों में गुरुवार को एक से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ा है. 17 अप्रैल को डेहरी में राज्यभर में सर्वाधिक 39.3 डिग्री सेल्सियस उच्चतम तापमान दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR PRABHAT

लेखक के बारे में

By KUMAR PRABHAT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन