बाढ़ थाने का निर्माणाधीन लोहे के गेट को तोड़ा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Oct 2024 12:42 AM
बाढ़ थाना परिसर में बन रहे लोहे के मेन गेट को लगाने के तुरंत बाद ही कुछ लोगों ने शुक्रवार की देर रात को हंगामा करते हुए तोड़ दिया.
बाढ़. बाढ़ थाना परिसर में बन रहे लोहे के मेन गेट को लगाने के तुरंत बाद ही कुछ लोगों ने शुक्रवार की देर रात को हंगामा करते हुए तोड़ दिया. हालांकि पुलिस ने हंगामा करने वालों को खदेड़ दिया. तोड़फोड़ और हंगामा करते हुए लोगों का फुटेज थाने की सीसीटी कैमरे में आ गया है. जानकारी के अनुसार, बाढ़ थाना परिसर में नए मॉडल भवन का निर्माण कराया गया है. इसी को लेकर संवेदक द्वारा मुख्य प्रवेश द्वार पर नया लोहे का गेट लगाया गया था. इससे आक्रोशित होकर कुछ लोगों ने हमला कर गेट को ध्वस्त कर दिया और हंगामा करने लगे. लोगों का कहना था कि इस रास्ते से थाने के दूसरी तरफ स्थित धर्मस्थल में उनका आना जाना है. बाद में घटना की जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी गयी. शनिवार की शाम अनुमंडल दंडाधिकारी शुभम कुमार, डीएसपी एक राकेश कुमार और थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के साथ थाना परिसर में अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गयी. इस दौरान थाने की सुरक्षा का भी सवाल उठा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










