Patna News : गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही रेड, आरोपित उद्घाटन समारोह में शामिल होने की पोस्ट कर रहा तस्वीर
Published by : SUBHAM KUMAR Updated At : 05 May 2025 9:57 PM
मारपीट व फायरिंग के फरार आरोपित की संपत्ति की कुर्की-जब्ती की पुलिस तैयारी कर रही है, जबकि वह आरोपित एक उद्घाटन समारोह में शामिल होकर उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा है.
संवाददाता, पटना : वीआइपी के नेता आनंद मधुकर उर्फ बटखारा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. एसएसपी अवकाश कुमार ने सोमवार को बताया कि आनंद की बहुत जल्द गिरफ्तारी होगी. कुर्की-जब्ती की भी प्रक्रिया की जायेगी. वहीं सोमवार को ही आरोपित आनंद मधुकर लालजी ने टोले में निर्मित पेयजल सुविधा के उद्घाटन समारोह में पहुंच कर अपने फेसबुक हैंडल पर तस्वीर पोस्ट की. हालांकि] प्रभात खबर इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है. मालूम हो कि आनंद मधुकर के खिलाफ गांधी मैदान थाने में लालजी टोला के रहने वाले विधा भूषण प्रसाद की ओर से केस किया गया था. उन पर आरोप लगाया गया है कि पड़ोसी सदानंद यादव रास्ता कब्जा करने के फिराक में थे. इसके लिए सहयोगी के तौर पर आनंद मधुकर उर्फ बटखारा, संजय कुमार समेत 20 से 25 अज्ञात लोगों को बुलाया. सभी लाठी-डंडे और देसी कट्टा से लैस थे. इसी बीच आनंद मधुकर ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की. इसके बाद जान से मारने की नीयत से आनंद मधुकर और मृत्युंजय कुमार ने गोली चलायी, जो छोटे भाई बृजमोहन सिन्हा के हाथ में लगी. इस दौरान 8 से 10 राउंड फायरिंग की. गांधी मैदान की पुलिस ने एक आरोपित मंटू को गिरफ्तार किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










