तेजस्वी ने कानून व्यवस्था की स्थिति पर उठाये सवाल

Updated at : 27 Jun 2024 2:00 AM (IST)
विज्ञापन
तेजस्वी ने कानून व्यवस्था की स्थिति पर उठाये सवाल

राजद नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाये हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना राजद नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाये हैं. कहा है कि ट्रबल इंजन सरकार में डबल अपराध के डरावने नजारे दिखाई दे रहे हैं. कहा है कि बिहार में सरकारी अपराधी कब, किसे, कहां, क्यों और कैसे मार दें, इसकी गारंटी यमराज भी नहीं दे सकते. उन्होंने इस आशय की बातें अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर साझा की हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार से इस ‘मंगलमय जंगलराज’ पर सवाल करना भी अपराध की श्रेणी में आता है.सत्ता संरक्षित सरकारी अपराधियों ने मुजफ्फरपुर में एक पत्रकार की गला रेतकर हत्या कर दी है. एनडीए नेताओं के अनुसार बिहार में यही ‘मंगलराज’ की परिभाषा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन