पहले ही प्रयास में वैष्णवी बनीं एसडीएम, BPSC में 19वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया पटना का मान

Updated:
विज्ञापन

बीपीएससी सफल छात्रा वैष्णवी

70th BPSC Result : पटना की वैष्णवी ने बिहार लोक सेवा आयोग की संयुक्त राज्य सिविल सेवा परीक्षा में 19वीं रैंक हासिल कर एसडीएम पद पर चयनित होकर बड़ी सफलता प्राप्त की है. बीआईटी मेसरा से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली वैष्णवी ने बिना किसी कोचिंग के पहले ही प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की और अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया.

विज्ञापन

70th BPSC Result : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित संयुक्त राज्य सिविल सेवा परीक्षा में पटना भूतनाथ रोड की रहने वाली वैष्णवी ने 19वीं रैंक हासिल कर एसडीएम पद के लिए चयनित होकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने यह सफलता अपने प्रथम प्रयास में प्राप्त की है. उनकी उपलब्धि को स्वाध्याय और कठिन परिश्रम का प्रेरणादायक उदाहरण माना जा रहा है.

केंद्रीय विद्यालय से की स्कूली शिक्षा

वैष्णवी की प्रारंभिक एवं स्कूली शिक्षा 12वीं तक केंद्रीय विद्यालय, कंकड़बाग से हुई है. इसके बाद उन्होंने बीआईटी मेसरा से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की.

बिना कोचिंग हासिल की सफलता

वैष्णवी ने बिना किसी कोचिंग संस्थान की सहायता के केवल स्वाध्याय और निरंतर मेहनत के बल पर बीपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की. उनकी इस उपलब्धि की चर्चा शिक्षा जगत और युवाओं के बीच हो रही है.

माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय

वैष्णवी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है. उनकी माता नंदा कुमारी गृहिणी हैं, जबकि पिता अनुनय कुमार जन औषधि केंद्र का संचालन करते हैं. उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग, प्रोत्साहन और विश्वास ने उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

इसे भी पढ़ें : स्टेशनरी दुकानदार के बेटे-बेटी ने बढ़ाया पटना का मान, 70वीं BPSC में लहराया सफलता का परचम

युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा

प्रथम प्रयास में एसडीएम पद पर चयनित होने के बाद वैष्णवी की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है. उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि लगन, अनुशासन और निरंतर प्रयास से बिना कोचिंग के भी बड़ी परीक्षाओं में सफलता हासिल की जा सकती है.

इसे भी पढ़ें : 70वीं BPSC में सूरज कुमार की उपलब्धि से गौरवान्वित हुआ बिक्रम, वार्ड पार्षद ने किया सम्मानित

इसे भी पढ़ें : गया जी के रागिब बनेंगे SDM, प्रशांत बने BDO; गुरुआ के सद्दाम हुसैन का DSP पद पर चयन

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन